जीवन उसकी देन
“जीवन उसकी देन”
जीवन का एक यही तथ्य है,जीवन माँ ने दिया सत्य है।
जितना मानो अपने को ऊँचा,कोई नहीं है माँ सा दूजा।
जीवन में हम शेर सही हैं,सबकी नज़र का फेर यही है।
लोगों को हम छल सकते हैं, छल छल के हम फल सकते हैं।
जो भी चाहें हम करलें पर,
इस जीवन का यही कथ्य है, जीवन माँ ने दिया सत्य है।
सिखायी जीने की कला, हँसनें खेलनें की दी सलाह।
वो सिखलाती ये राह बुरी है,इस राह की चाह बुरी है।
हाल दूरसे ही जान जाती वो,मर्ज़ दूरसे ही भाँप जाती वो।
दिल के तारों की गति तीव्र है,हर एक तकनीक यहाँ छिन्न है।
इसका हमें मान रखना है, जननी का ईमान रखना है।
क्योंकि
जीवन का एक यही तथ्य है, जीवन माँ ने दिया सत्य है।
मम्मी के जन्मदिन पर उनको समर्पित
खुशबू
Comments
Post a Comment